Thursday, March 3, 2011

mai bahut unique hun!!!

क्लास की कुछ सबसे शांत रहने वाली लड़कियों में से एक "अंकिता सिंह" जो खुद को independent फ्री और मस्त रहने वाली कहती हैं . जो अपनी जिंदगी के मायने खुद ही बनाती है , उनसे बातचीत के 
कुछ अंश ! 

अपनी फॅमिली के बारे में कुछ बताए... 
 चार मेम्बर्स हैं, मम्मी पापा दादी और मै.
और?
simple फॅमिली है .Daddy गवर्नमेंट जॉब में है और बेसिकली हम मथुरा से है.

चुकि आप अपने परिवार की एक ही बेटी  हैं, कोई बंदिशें?
नहीं कोई नहीं सिर्फ आजादी और ढेर सारा प्यार!

अपनी फॅमिली में कुछ बदलना कहती हैं??
(थोडा खिजते हुए ) नहीं कुछ नहीं! सब बहुत अच्छा है.

मेरी बात को positive लीजिए please
 कोई बदलाव जैसे कार, बड़ा घर ... 
हाँ कार

और?
कुछ नहीं

दादी जी के साथ आपका कैसा relation है?
दादा के मरने के बाद आई है, दो साल पहले. अब फॅमिली में है तो compromises तो करने ही होंगे और वो बड़ी है तो खुद है कर ले तो better है मुझसे compromise होता नहीं.

लखनऊ university ही क्यों?? पापा यही काम करते है ..
(टोकते हुए ) नहीं ऐसा नहीं है . मैंने होटल मैनेजमेंट का फॉर्म डाला था आगरा से पर पापा ने मन कर दिया .

पर आपको तो फॅमिली से फुल freedom है.
personal प्रॉब्लम थी .

क्या हम जन सकते है कौनसी?
(कुछ नहीं कहती हैं बस हाव भाव बताते है की जवाब नहीं देना चाहती )

pocket money मिलती है?
दो हजार पांचसो

क्या करती हैं?
depends कपडे,मोबाइल,कॉस्मेटिक्स, कुछ बचे तो ..(मुस्कुरा कर ) वैसे बचता नहीं - सविंग्स अकाउन्ट्स में

बैंक बैलेंस कितना है?
पता नहीं (इसे काटो लिखो) personal है

कोई ख़ुशी होने पर सबसे पहले किसे बताती हैं?
मम्मी फिर अंकित

अंकित?? अंकित-अंकिता?
बहुत करीबी दोस्त है क्लास 2nd से साथ हैं . बस अच्छे दोस्त हैं.

इतनी लम्बी  दोस्ती? कभी मन में कोई और ख्याल नहीं आया?
नहीं

अगर अंकित ने कभी propose किया तो?(चेहरा फेर कर )
वो कभी नहीं करेगा . और अगर किया तो इंकार  कर दूंगी.

खुद को एक शब्द में बयां करे.
फुल ऑफ़ मस्ती (काफी सोचने के बाद )

मस्ती??
मौज मस्ती पसंद है कोई टेंशन लेना पसंद नहीं . खुद ही उसूल बनती हूँ किसी और के रूल्स नहीं मानती .

क्या कभी कोई खामियाजा भुगता है??
पंगा होजाता है, इसी लिए ज्यादा बोलती नहीं .

कैसा पंगा?
वही.. लड़ाई ..

ऍम जे ऍम सी करने का कोई मकसद? 
ऐसे ही .. just (बड़े ही ढीले अंदाज में )

और.. लिखने में रूचि है?
कविता , कहानियां लिखती हूँ ,

फिर ब्लॉग पर डाल कर शेयर क्यों नहीं करती?
article लिखने की रूचि  नहीं है

फिर भी आप चाहें तो कविताए या कहानिया भी डाल सकती हैं. 
(मुह बनाते हुए ) personal रखना पसंद करती हूँ . freedom है.. मेरा मन नहीं करता .

तो क्या करना पसंद है?
teaching

कभी की है?
सिर्फ दोस्त को बचने के लिए . वो किसी जरुरी काम से स्कूल जा नहीं पा रहा था तो उसकी जगह मै चली गई  just to save him .

future में क्या करने का सोचा है 
सेल्फ बिज़नस गारमेंट्स- कॉस्मेटिक्स (खुश होते हुए ) बहुत चलता है .

क्या प्लान्स बना लिए हैं?
हाँ , बैंक से लोन लुंगी और बस दो से तीन महीनो में खोल दूंगी.

देश से सम्बंधित चीजों में रूचि है? जैसे foreign policy ,  economy ,  politics ?
इंडियन इकोनोमी , बजट को देख लो आम आदमी के खाने की चीजे बढ़ी है(दाम) इलेक्ट्रोनिक्स गुड्स के दाम बढे हैं ब्रांडेड कपड़ो के दाम बढे है.

ब्रांडेड कपडे - आम आदमी?
आम आदमी मतलब middle क्लास, वो पहनते हैं ब्रांडेड.

क्या आप ब्रांडेड पहनती है?
नहीं

फिनांस मिनिस्टर के बारे में कुछ कहना चाहती हैं?
नो कमेंट्स

देश , लोकेलिटी या क्लास में कुछ बदलना चेह्गी?
सभी currupt हैं एक इंसान को बदलने से कुछ नहीं होगा पूरा सिस्टम बदलना होगा.

ये तो किसी फिल्म का dialogue लगता है.
पता नहीं

कोई पसंदीदा teacher ?
सब सही हैं. सबसे close मै इंटर के teachers के साथ थी.

किस चीज का passion है?
शौपिंग का , खास कर कपडे और कॉस्मेटिक्स

सबसे महंगी चीज क्या खरीदी और कितने में?
पांच हजार की ड्रेस . पापा ने खरीदी .

आपके पास कई तरह के मोबाइल है .
हाँ तीन हैं सैमसंग , मोटोरोला, नोकिया.

क्यों?
शौख है.

(कहती है ये पूछो खाने में क्या पसंद है )
देरी मिल्क , चाट , कोल्ड्रिंक . मै खाना भी बना लेती हूँ , एवेरी वरिएटी बस बकिंग छोड़ कर .

अगर आपको एक लाख रूपए दे दो खरचने के लिए , आपको इन्वेस्ट नहीं करना एक ही दिन में खरचना है तो ?
(आँखे बड़ी करते हुए ) इतनी रकम देखी नहीं , कपडे, मोबाइल .. बहुत कुछ .. लैपटॉप. और किसी को education में मदद  कर दूंगी.

अगर अंकित कभी बुरी तरह फस गया हो और आपको बुलाए पर आपको .. हवाई जहाज या  घोडा लेना हो तो क्या लेंगी?
(दुपट्टा ठीक करते हुए ) घोड़े पर बेकार लगूंगी, हवाई जहाज़ possible नही है. अंकित को ही बुला लुंगी .

अगर कल मरने वाली है तो आज क्या करेंगी?
शादी करुँगी ..(मुह फेर कर मुस्कुराते हुए ) किसी को pataungi
मरने के बाद उसकी भी जिंदगी बर्बाद करेंगी?
(पहले जवाब देने में कतराती हैं )भाड़ में जाए मुझे क्या करना है

एंड में कुछ कहना कहेंगी?
थोडा है थोड़े की जरुरत है लाइफ का यही फंडा है खुश रहो मस्त रहो.

 तो हम अंदाजा लगा सकते है की इस मस्त रहने वाली बाले के क्या तेवर हैं!!















No comments:

Post a Comment